उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड: पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, SSP ने सस्पेंड कर बैठाई जांच, देखें वीडियो

देहरादून। राजधानी देहरादून में पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना विजयदशमी के पर्व की है। जब सभी पत्रकार रावण दहन के कार्यक्रम को कवर करने के लिए परेड ग्राउंड पहुंचे थे।

मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान को एसएसपी अजय सिंह ने प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद संबंधित सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। पत्रकार से दुर्व्यवहार के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सब इंस्पेक्टर हर्ष अरोड़ा (एसओजी) पत्रकार को धक्का देते हुए नजर आ रहा है। पुलिस विभाग ने भी इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित सब इंस्पेक्टर हर्ष अरोड़ा पर कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बाद सस्पेंड करने का फैसला लिया।

उधर दूसरी तरफ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने इस प्रकरण पर न्याय संगत कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि विजयादशमी के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भारी भीड़ जमा हुई। परेड ग्राउंड में 131 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी।

Leave a Reply