Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल माजिला का निधन, सीएम धामी ने जताया दुःख

उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल माजिला का निधन, सीएम धामी ने जताया दुःख

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल मांजिला का बीते रविवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मंजुल इन दिनों नेशनल गेम्स को कवर कर रहे थे। अचानक फील्ड में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंजुल मंजिला का इस तरह से जाना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …