कटरीना कैफ इस समय फिल्मों में छाई हुई हैं कुछ समय से एक्ट्रेस की फिल्में ज्यादा धमाल नही मचा पा रही थी लेकिन भाईजान की फिल्म टाइगर जिंदा है के रिलीज के बाद से फिल्म ने जो धुंवाधार कमाई की है उससे कटरीना के भी जलवे एक बार फिर से वापस आ गएं हैं और इस फिल्म के बाद वो इंडस्ट्री के एक और बड़े खान के साथ नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने कमर कस ली है।

आपको बता दें कि कैट जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म के लिए आमिर खान भी पूरी तरह तैयार हैं। और इस फिल्म के लिए अभिनता खास ध्यान दे रहे हैं। फिल्म के लिए आमिर कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो नहीं चाहते हैं कि फिल्म के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाए। इसीलिए आमिर इन दिनों अपनी फिल्म की हीरोइन कटरीना कैफ के साथ डांस स्टेप मैच करने की कोशिश कर रहे हैं।
कैट की ट्रेनिंग के साथ आमिर भी इस डांस ट्रेनिंग में हिस्सा ले लिया हैं और दोनों को मशहूर कॉरियोग्राफर प्रभु देवा ट्रेन्ड कर रहे हैं।

इस फिल्म का समय समय पर लुक रिलीज होता रहा है आमिर के साथ फिल्में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे जो बड़े परदे पर दोनों कलाकार एक सातथ पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे साथ आमिर की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी होंगी और यह फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होगी।
Hindi News India