Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / Karnataka Election : कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत! BJP-JDS को नुकसान, राहुल बोले- नफरत की दुकान बंद…

Karnataka Election : कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत! BJP-JDS को नुकसान, राहुल बोले- नफरत की दुकान बंद…

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी है। छह महीने के अंदर लगातार दूसरी बार भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता भी चली गई। वहीं, देशभर में राजनीतिक संकट से जूझ रही कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। एक के बाद एक लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक चुनाव संजीवनी साबित हो सकती है।

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।

कर्नाटक में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 64 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी सीएम के चेहरे पर सस्पेंस है। कांग्रेस में सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की तरफ से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल के नेता पर सुझाव लेंगे. सभी विधायक एक लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे कि कांग्रेस आलाकमान तय करे सीएम कौन होगा?

वहीं कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया। सिद्धारमैया समेत सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हिमाचल जीते अब कर्नाटक जीते, मतलब हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस की सरकार है। बीजेपी को एहसास हो गया था कि हम हारने वाले हैं। बीजेपी के लोग मोदी की जगह योगी योगी करने लगे बुलडोजर करने लगे. ये दिखाता है कि मोदी मैजिक ख़त्म हो गया है। इस जीत के लिए सबको बधाई, कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं। बीजेपी से हमने बड़े राज्य छीने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply