ये घटना स्वीडन के उप्साला जगह की है। एक लड़की वीकेंड पर होटल गयी थी। होटल में कुछ लड़के जिन्होंने ज़्यादा पी राखी थी, उसके साथ बदतमीज़ी करने लगे। लड़की के मना करने पर वो मनमानी पर उतर आये। और लड़की के साथ ज़बरदस्ती करने लगे। उनमें से एक लड़के ने मोबाइल निकालकर फेसबुक पर इस लड़की का लाइव वीडियो प्रसारित करने लगा। बलात्कार का ये वीडियो 1 घंटे तक फेसबुक पर प्रसारित होता रहा। फिर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की इस पर नज़र गयी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।