Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टिहरी पुलिस के मुताबिक, टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां टाटा सूमो संख्या UK 07 TA 0530 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 13 लोग सवार थे।

सड़क हादसे में मौत-धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी।

रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी।

सड़क हादसे में घायल- विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी।

साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला (उम्र 19 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी।

कलावती पत्नी स्व. सुभाष (उम्र 60 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी।

वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी- फलसरी (चालक)।

सृष्टि पुत्री अनिल (उम्र 11 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी।

पूजा पुत्री खुशीराम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी।

वंश पुत्र सुभाष (उम्र 8 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी।

गौतम पुत्र सुभाष (उम्र 19 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी।

दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- पलोगी, टिहरी।

प्रवासी पत्नी अनिल सजवाण (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी।

अदिति पुत्री विकास पांडे (डेढ़ वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply