एजुकेशनदिल्लीराज्यहटके ख़बर

CBSE 10th-12th Exams 2022: परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कम होने के बाद कई राज्यों में स्कूल धीरे-धीरे खुलने लगे हैं. इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (CBSE Exam Pattern 2022) को एक नए पैटर्न में आयोजित करने  की घोषणा की है, क्योंकि 2021 में कोविड-19 की वजह से बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थी.

साल 2022 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की जाएंगी. टर्म-1 की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाएंगी, जबकि दूसरा टर्म मार्च-अप्रैल में आयोजित किया जाएगा. सीबीएसई ने दोनों टर्म के लिए परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है और प्रत्येक टर्म में पाठ्यक्रम का 50 प्रतिशत हिस्सा ही शामिल होगा.

सीबीएसई (CBSE) ने पहले टर्म की परीक्षा में बहुविकल्पीय यानि एमसीक्यू आधारित सवाल पूछने का निर्णय लिया है. इसके लिए छात्रों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले टर्म में 50 से 60 सवाल पूछे जा सकते हैं. इसके साथ ही मासिक परीक्षाओं का पैटर्न भी इसे ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं एग्जाम टर्म टू में शॉर्ट और लॉन्ग आंसर वाले सवाल होंगे. इसके लिए छात्रों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इसके बाद दोनों टर्मे परीक्षाओं से 50-50 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे. हालांकि अगर अगले साल मार्च-अप्रैल तक कोविड-19 का कहर जारी रहता है तो दूसरा टर्म भी एमसीक्यू-आधारित ही होगा और इसके लिए भी छात्रों को 90 मिनट का ही समय दिया जाएगा.

Leave a Reply